Vijay Hazare Trophy 2025-26: विराट कोहली की वापसी

Yash Ramavat
Vijay Hazare Trophy 2025-26 मैच में बल्लेबाज़ी और बल्लेबाज़ों का रोमांच

Vijay Hazare Trophy 2025-26

देशभर में चल रहे Vijay Hazare Trophy 2025-26 में इस बार टूर्नामेंट में दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली 15 साल बाद वापसी कर रहे हैं, वहीं रोहित शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे बल्लेबाज़ों ने भी अपनी फार्म दिखाई है। इस सीज़न में बल्लेबाज़ों के शतक और गेंदबाज़ों के प्रभावी स्पेल ने Vijay Hazare Trophy 2025-26 को घरेलू क्रिकेट का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट बना दिया है।

विराट कोहली की वापसी और शानदार प्रदर्शन

Vijay Hazare Trophy 2025-26 का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली की 15 साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी है। कोहली ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए शानदार शतक लगाया और घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाज़ी की जमकर छाप छोड़ी है।

बल्लेबाज़ों के शतक और टूर्नामेंट का उच्च स्कोर

इस सीज़न में Vijay Hazare Trophy 2025-26 के पहले मैचों में बड़े रिकॉर्ड टूटते हुए दिखे हैं। कई खिलाड़ियों ने शतक और दोहरे शतक लगाकर टूर्नामेंट को अलग ही उर्रा दिया है।

  • रोहित शर्मा ने 155 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
  • स्वस्तिक समल ने दोहरा शतक लगाया, जो Vijay Hazare Trophy के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
  • बिहार टीम ने विशाल 574 रन का स्कोर बनाया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ऊँचा टीम स्कोर में से एक है।

Vijay Hazare Trophy के चौथे राउंड के मुकाबले जारी हैं। इस राउंड में भी कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। देवदत्त पडिक्कल ने जहां चार पारियों में तीसरा शतक जड़ा, वहीं मयंक अग्रवाल, क्रुणाल पांड्या, सरफराज खान और ऋतुराज गायकवाड़ ने भी शतक लगाए। वहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, आकाश दीप और मुकेश कुमार ने कहर बरपाया है। आइए जानते हैं…

बड़ौदा बनाम हैदराबाद
हैदराबाद के खिलाफ बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने 63 गेंद में 18 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 109 रन की पारी खेली। वहीं, नित्या पांड्या ने 110 गेंद में 122 रन और अमित पासी ने 93 गेंद में 127 रन बनाए। जितेश शर्मा खाता नहीं खोल सके। 

बंगाल बनाम जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के खिलाफ बंगाल के तेज गेंदबाजों का कहर बरपा। सिर्फ तीन तेज गेंदबाजों ने मिलकर जम्मू-कश्मीर की पारी को 20.4 ओवर में महज 63 रन पर समेट दिया। नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। वहीं, कप्तान पारस डोगरा 19 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। आकाश दीप और मुकेश कुमार ने चार-चार विकेट झटके, जबकि मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। बंगाल ने 9.3 ओवर में एक विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

कर्नाटक बनाम पुद्दुचेरी
पुद्दुचेरी के खिलाफ कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने 124 गेंद में 15 चौके और दो छक्कों की मदद से 132 रन की पारी खेली। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने चार पारियों में तीसरा शतक जड़ा। वह 116 गेंद में 10 चौके और चार छक्कों की मदद से 113 रन की पारी खेली। करुण नायर ने 62 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत कर्नाटक ने 50 ओवर में चार विकेट पर 363 रन बनाए। 

केरल बनाम राजस्थान
केरल के खिलाफ राजस्थान के करण लांबा ने 131 गेंद में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 119 रन की पारी खेली। वहीं दीपक हुड्डा ने 86 रन बनाए।

महाराष्ट्र बनाम उत्तराखंड
उत्तराखंड के खिलाफ महाराष्ट्र के बल्लेबाजों का दमखम दिखा। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 113 गेंद में 12 चौके और तीन छक्कों 124 रन की पारी खेली। वहीं, सत्यजीत बच्चाव ने 56 रन और रामकृष्णा घोष ने 47 रन बनाए। इसकी बदौलत महाराष्ट्र ने 50 ओवर में सात विकेट पर 331 रन बनाए। 

मुंबई बनाम गोवा
गोवा के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाजों ने भी दमदार बल्लेबाजी की। सरफराज खान ने 75 गेंद में नौ चौके और 14 छक्कों की मदद से 157 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने न्यूजीलैंड सीरीज से पहले भारतीय टीम का दरवाजा खटखटाया है। वहीं, यह सीएसके के लिए भी यह अच्छी खबर है। मुशीर खान ने 60 रन बनाए। हार्दिक तमोरे ने 28 गेंद में 53 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत मुंबई ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 444 रन का स्कोर बनाया। वहीं, गोवा से खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने आठ ओवर में 78 रन लुटाए। इसके अलावा वह गोवा के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करने भी उतरे, लेकिन 24 रन बनाकर आउट हो गए।

Share This Article
Leave a Comment